Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअज्ञात कारणों से सात घरों की गृहस्थी जलकर हुई राख

अज्ञात कारणों से सात घरों की गृहस्थी जलकर हुई राख


कुमारगंज, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील के थाना कुमारगंज के पूरे वीसा तिंदौली गांव में रविवार को दोपहर करीब 12.30 अज्ञात कारणों से गांव निवासी राजेश कुमार के घर में आग लग गई। पछुआ हवा तेज होने के नाते देखते ही देखते आग फैलने लगी।

 घटना की सूचना पाकर थाना कुमारगंज के उप निरीक्षक जितेंद्र यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि आग से राजेश कुमार पुत्र भवानी भीख की सम्पूर्ण गृहस्थी जलकर राख हो गई। मिहीलाल, भानू प्रताप, सत्य कुमार रैदास, आजाद सिंह, टिंडी पाल, जगजीवन पाल का छप्पर जल गया। घटना की सूचना पर मिल्कीपुर तहसील प्रशासन को मिली तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह राजस्व कर्मियों के साथ गांव पहुंचे और मौके का जायजा लिया। गांव के कोटेदार को पीड़ितों को राशन वितरित करने को कहा और लेखपाल को निर्देश दिया की क्षति का आकलन कर रिपोर्ट प्रेषित करें जिससे पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता दिलाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments