Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजमीनी विवाद में दबंगों ने घर में घुस कर पीटा, मुकदमा दर्ज

जमीनी विवाद में दबंगों ने घर में घुस कर पीटा, मुकदमा दर्ज

जलालपुर अम्बेडकरनगर। अवैध निर्माण कर रहे लोगो को मना करने पर विपक्षियों ने घर मे घुस कर  मारपीट करने के मामलें में मालीपुर पुलिस ने आधादर्जन से अधिक लोगो पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रकरण मालीपुर थाना अंतर्गत आशानंदपुर बरौली गांव का है। जहां की फिरोजा पत्नी सिद्धू ने पुलिस से शिकायत किया है कि बीते शनिवार को गांव के ही सर्वेश मिश्रा, अरबिन्द मिश्रा, पिंटू, पवन,अजय व लल्लन जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे थे। जिस का  विरोध किया गया तो उक्त सभी ने गालियां देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया तो वह अपने घर में घुस गई।विपक्षयियो ने घर मे घुस कर उसे लात घूसों व ईंट से मारा। जिससे  गम्भीर चोटें आयी और  धमकी दिया कि भविष्य में रोकने आओ गी तो जान से मार देंगे। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध घर मे घुस कर मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।एसओ मालीपुर प्रियंका पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments