Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याधन के लालच में चेलों ने किया हनुमान गढ़ी के साधू की...

धन के लालच में चेलों ने किया हनुमान गढ़ी के साधू की हत्या


◆ दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू व चोरी किए रूपये बरामद


अयोध्या। हनुमान गढ़ी अयोध्या के नागा संत की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या संत के दो चेलो के द्वारा रूपये के लालच में की गई थी। हत्या करने में प्रयुक्त चाकू तथा चोरी किए गए रूपये पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपियों में एक बाल अपचारी शामिल है।
घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी राजकरन नैयर ने बताया कि मृतक संत राम सहारे दास के दो शिष्य उनके साथ ही उनके आवास में रहते थे। उनके पास हाल में जो रूपये इकठ्ठा हुए थे । उसको सम्हालने का कार्य अभियुक्त गण कर रहे थे। उनको जानकारी थी किसी संत के पास कितने रूपये है। उसी को चुराने की नियत से अंकित दास के द्वारा योजना बनाई गई। पैसा का लालच देकर बाल अपचारी को भी अपने साथ मिला लिया। घटना के समय बाल अपचारी ने सीसीटीवी कैमरा ऑफ किया था। अंकित दास को यह भी लालच था कि वह 2017 से लगातार वह यहां रह रहा था। संत के न रहने पर उसका भी क्लेम रहेगा उनकी जगह पर स्थापित होने की। अभियुक्त गणों की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त चाकू व चोरी किए गए 11 लाख रूपये बरामद कर लिए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments