Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर चालक की दर्दनाक मौत

ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर चालक की दर्दनाक मौत


मिल्कीपुर, अयोध्या। खण्डासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज-मिल्कीपुर संपर्क मार्ग पर स्थित भक्तिन गांव के पास सोमवार देर शाम गोबर की खाद लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से व्यवसाई चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राजेश कुमार यादव (File Photo)

    प्राप्त जानकारी के अनुसार धरौली के पूरे अयोध्या दुबे गांव निवासी 40 वर्षीय राजेश कुमार यादव पुत्र दीनानाथ अपनी ट्राली में गोबर की खाद भरकर भक्तिन के पुरवा के पास खेत में डालने ले जा रहे थे। रोड से चक मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली उतारते समय अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके नीचे व्यवसाई चालक दब गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने जेसीबी की सहायता से गम्भीर रूप से घायल चालक राजेश को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचायत नामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक टेंट का व्यवसाय करता था उसके एक बेटा और चार छोटी-छोटी बेटियां हैं। घटना के बाद भी परिजनों सहित समूचे गांव में  कोहराम मचा डुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments