Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई चालक की मौत

अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई चालक की मौत

अंबेडकर नगर। आलापुर थाना अंतर्गत पिपरा चौराहा पर एक अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकरा जाने से चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। रविवार को टांडा निवासी प्रेमचंद(50 वर्ष )पुत्र रामचेत पिकअप से कहीं जा रहा था, पिपरा चौराहे पर पिकअप अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सीएससी रामनगर पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।

इस विषय में थाना अध्यक्ष पंडित त्रिपाठी से बात करने पर उन्होंने बताया कि शव को सीएससी में रखा गया है। परिजनों की सहमति के आधार पर ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments