Friday, May 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो दिन में टूटी नालियों की पटिया, नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के...

दो दिन में टूटी नालियों की पटिया, नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के आरोप, जिलाधिकारी से हुई शिकायत

मालीपुर,अम्बेडकरनगर। जलालपुर नगर पालिका परिषद द्वारा नगर की खुली नालियों पर रखवाई जा रही पटिया दो दिन के भीतर ही टूटकर चकनाचूर हो जाने से नगर पालिका की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने इसे घटिया निर्माण सामग्री और भ्रष्टाचार का परिणाम बताते हुए विरोध शुरू कर दिया है। मामले को लेकर अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर क्षेत्र की खुली नालियों को ढकने के लिए पटिया रखवाई जा रही थी, लेकिन ठेकेदार और नगर पालिका अधिकारियों की मिलीभगत से बिना सरिया और मानक विहीन सामग्री से पटिया की ढलाई कराई गई। आरोप है कि गुणवत्ता की अनदेखी कर केवल कागजी खानापूर्ति की गई, जिसके चलते नालियों पर रखे जाने के महज दो दिन बाद ही पटिया टूट कर चकनाचूर होना शुरू हो गया।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप कराया गया होता तो इतनी जल्दी पटिया नहीं टूटती। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में लंबे समय से भ्रष्टाचार व्याप्त है और विकास कार्यों में गुणवत्ता की जगह कमीशनखोरी को प्राथमिकता दी जा रही है। नगरवासियों का कहना है कि अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी से अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष तथा संबंधित ठेकेदार के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही सरिया युक्त और निर्धारित मानकों के अनुसार मजबूत पटिया बनवाकर दोबारा नालियों पर रखवाने की मांग भी उठाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments