◆ बच्चों व महिलाओं में बांटे फल व मिष्ठान
अयोध्या। राजनीति के शिखर पुरुष, युगदृष्टा, ओजस्वी वक्ता व कवि, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भाजपा की प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय ने नगर निगम अयोध्या क्षेत्रार्न्तगत गोद लिये हुए आंगनबाड़ी केन्द्र शाहनेवाजपुर में बच्चों व महिलाओं के बीच फल व मिष्ठान वितरण किया। पार्टी के निदेशानुसार जयंती को सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया।
