Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडा ममता पाण्डेय ने गोद लिए हुए आंगनबाडी केन्द्र में मनाई अटल...

डा ममता पाण्डेय ने गोद लिए हुए आंगनबाडी केन्द्र में मनाई अटल जी की जयंती


◆ बच्चों व महिलाओं में बांटे फल व मिष्ठान


अयोध्या। राजनीति के शिखर पुरुष, युगदृष्टा, ओजस्वी वक्ता व कवि, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भाजपा की प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय ने नगर निगम अयोध्या क्षेत्रार्न्तगत गोद लिये हुए आंगनबाड़ी केन्द्र शाहनेवाजपुर में बच्चों व महिलाओं के बीच फल व मिष्ठान वितरण किया। पार्टी के निदेशानुसार जयंती को सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया।



प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय ने कहा कि अटल जी दूरदर्शी व बहुमुखी प्रतिभा के धनी थी। अपने ओजस्वी भाषण से उन्होने राष्ट्रवाद की विचारधारा को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया। दलगत विचारधारा से उपर उठकर अटल जी सदा राष्ट्रहित के लिए कार्य करते थे। पक्ष व विपक्ष में वह एक समान लोकप्रिय थे। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए हम उनके सपनों के भारत निर्माण के प्रति संकल्पित है।

इस अवसर पर गोपाल जी दूबे, चन्द्र भूषण दूबे, पूर्व कोषाध्यक्ष बार एसोसिएशन संजय मिश्रा, विवेक कुमार पाण्डेय, विजय यादव, मनीषा शुक्ला, एकता चौबे, उर्मिला पाण्डेय, मालती देवी, संधु तिवारी, गुलशन जहां, आमिना बानों, जमिरुल निशा, राविया बनों, रन्नो खातून, कामिनी यादव, मीना यादव, चन्द्रकला गुप्ता, साधना गुप्ता, कोशिल्ला गुप्ता, दीपा गुप्ता, ममता यादव, राधा गौड़, सरिता गौड़ उपस्थित रही।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments