Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पंचतत्व में विलीन हुए डॉ. माखनलाल यादव

पंचतत्व में विलीन हुए डॉ. माखनलाल यादव

0

मिल्कीपुर, अयोध्या। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की सेंधू तारा ग्राम पंचायत के कई बार प्रधान रहे डॉ. माखनलाल यादव का बुधवार देर शाम आकस्मिक निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे डॉ. यादव का उपचार चल रहा था। बुधवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बृहस्पतिवार को सेंधू तारा ग्राम पंचायत में गमगीन माहौल के बीच डॉ. माखनलाल यादव का अंतिम संस्कार किया गया। सांसद अवधेश प्रसाद सहित बडी संख्या में सपाई अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए।

सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि डॉ. माखनलाल यादव का निधन समाजवादी पार्टी और हम सभी के लिए बेहद पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। वह पार्टी के बेहद कर्मठ, जुझारू और समर्पित नेता थे। उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ समाजवादी विचारधारा और संगठन को मजबूत करने का काम किया।

सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया अंतिम संस्कार में निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, अजीत प्रसाद, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, बख्तियार खान, डॉ राम सुमेर भारती सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से अपने साथी को अंतिम विदाई दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version