Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर डॉक्टर दीपिका यादव को मिला अवार्ड,बधाइयों का तांता

डॉक्टर दीपिका यादव को मिला अवार्ड,बधाइयों का तांता

0

अम्बेडकरनगर। जिले के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉक्टर बीआर यादव की पुत्री डॉक्टर दीपिका यादव को भोपाल में नेशनल कांफ्रेंस के दौरान बेस्ट पेपर अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिस पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया,जिसमें देश भर के 1000 से अधिक चिकित्सक शामिल हुए।प्रतियोगिता के दौरान डॉक्टर दीपिका यादव को बेस्ट पेपर अवार्ड से सम्मानित किया गया।आपको बता दें कि डॉक्टर दीपिका यादव किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में एमडीएस पीडो पद पर कार्यरत होकर अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनकी इस सफलता पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version