Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या डा आलोक सिंह बने एबीवीपी के अयोध्या महानगर अध्यक्ष व सत्यम दूबे...

डा आलोक सिंह बने एबीवीपी के अयोध्या महानगर अध्यक्ष व सत्यम दूबे मंत्री

0

अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या महानगर की कार्यकारिणी का पुनर्गठन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह, प्रांत संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव ,चुनाव अधिकारी प्रांत एसएफएस कार्य प्रमुख डॉ नागेंद्र सिंह,महानगर उपाध्यक्ष डॉ आलोक सिंह ,महानगर सहमंत्री अर्पित श्रीवास्तव व महानगर संगठन मंत्री अंकित भारतीय ने किया।
चुनाव अधिकारी डॉ नागेंद्र सिंह ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप महानगर अध्यक्ष के रूप में साकेत महाविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रो डॉ आलोक सिंह व महानगर मंत्री के रूप में सत्यम दुबे के नाम की घोषणा की। नव निर्वाचित महानगर अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थियों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर उच्च गुणवत्ता के साथ शैक्षणिक वातावरण रखना कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य रहेगा। विद्यार्थियों में रचनात्मक गतिविधियों के साथ शिक्षक कार्यकर्ता की गरिमा को अक्षुण्ण रखना हमारी प्राथमिकता रहेगी। नवनिर्वाचित महानगर मंत्री सत्यम दुबे ने कहा कि अभाविप ही एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जो विद्यार्थियों को नेतृत्व देने के साथ उनके प्राथमिक विषयों को समाज व जिम्मेदारों के मध्य उठाता है। अभाविप ने यह जिम्मेदारी देकर विद्यार्थी समुदाय के मध्य कार्यविस्तार का जो भरोसा जताया है उसे पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह ने कहा कि कार्यकारणी के माध्यम से ही संगठन अपनी गतिविधियों को समाज के मध्य प्रस्तुत करता है। कार्यकारिणी संगठन का महत्वपूर्ण व निर्णायक व्यवस्था है। कार्यकारिणी व्यक्तित्व व कार्यकर्ता निर्माण की प्रयोगशाला हौ। महानगर इकाई हमारे कार्य आधार की प्रमुख कड़ी है। महानगर अध्यक्ष डॉ आलोक सिंह ने ईकाई में उपाध्यक्ष के रूप में डॉ अंकित मिश्रा,डॉ आर पी सिंह,डॉ पूनम शुक्ला,डॉ अनुराधा गर्ग, डॉ लोकेंद्र सिंह उमराव, डॉ सुधीर राय, डॉ अवधेश कुमार, डॉ दिनेश कुमार सह मंत्री के रूप में अर्पित श्रीवास्तव, अंश जायसवाल, उत्कर्ष मिश्रा, अभय सिंह, शशांक विद्यार्थी ,पणनिता राय ,भूपेंद्र शुक्ला,अमन गुप्ता,गौरव सिंह,छात्रा सयोंजक के दायित्व में स्मृति तिवारी एसएफडी कार्य प्रमुख डॉ रुद्र प्रताप सिंह, एसएफडी कार्य संयोजक सचिन सिंह ,एसएफडी कार्य सह सयोंजक शिवओम यादव, शोभित सिंह एसएफएस कार्य प्रमुख डॉ दिनेश सिंह एसएफएस कार्य संयोजकनवनीत शुक्ला, एसएफएस सह संयोजक विशाल सोनी ,आंनद सिंह ,राष्ट्रीय कला मंच संयोजकवैष्णवी, सहसंयोजक नितिन निषाद , खेल संयोजक अंशिता सिंह, सह सयोंजक गरिमा सोनी ,मेडिविजन संयोजकविराट सिंह ,छात्रावास संयोजक विपेंद्र कुमार ,मीडिया संयोजक शेखर तिवारी, सह सयोंजक विशाल पासी, विशाल बागवानी, शोध कार्य प्रमुख डॉ प्रत्याशा मिश्रा ,शोध कार्य संयोजक अभिनव त्रिपाठी, सोशल मीडिया संयोजकहर्षित गुप्ता रौनक ,सह सयोंजक मानसी सिंह ,पर्यटन संयोजक शैलेंद्र सिंह कार्यकारी सदस्य गौरव सिंह, कीर्ति मिश्रा, अंबिकेश्वर मिश्रा ,आकांक्षा,शिवम सोनी ,विशेष आमंत्रित डॉ. अरुणा शुक्ला ,डॉ संदीप कुमार के नाम की घोषणा की। कार्य्रकम का संचालन मनीष यादव ने किया। महानगर इकाई गठन कार्यक्रम में अखिल भारतीय राज्य विश्वविद्यालय कार्य सयोंजक अंकित शुक्ला प्रांत मीडिया सयोंजक नवीन आजाद विभाग संगठन मंत्री अमन मिश्रा प्रान्त सह विश्वविद्यालय सयोंजक ज्ञान प्रकाश तिवारी आशुतोष राणा साकेत विस्तातक आकाश मिश्रा विश्वविद्यालय विस्तारक अश्वनी मौर्या नगर मंत्री कैंट कार्तिक तिवारी देवेश पाठक सहित पूर्व कार्यकर्ता सौरभ मिश्रा विशाल वैश्य यश अग्रवाल सौरभ तिवारी बाबा उपस्थति रहें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version