अयोध्या। महर्षि बाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात केंद्रीयऔद्योगिकसुरक्षाबल (CISF) के जवानों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की गई है। ड्यूटी के दौरान उत्पन्न होने वाले तनाव, वर्क ओवरलोड और बर्नआउट की स्थिति से निपटने के लिए डॉ. आलोकमनदर्शन को यूनिट का साइको–एजुकेटरऔरमाइंड–मेंटर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति सीआईएसएफ यूनिट के असिस्टेंटकमांडेंटरोहितढाका के अनुरोध पर की गई है, जिसे जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक ने अनुमोदित किया। डॉ. मनदर्शन जवानों को स्ट्रेसमैनेजमेंट, बिहैवियरप्रोग्रामिंगऔरमानसिकसुरक्षातकनीकों का प्रशिक्षण देंगे।
इस विशेष मेंटलहेल्थअवेयरनेससीरीज की पहली कार्यशाला 7 जुलाई को डाभासेमर स्थित सीआईएसएफ कैम्प परिसर में आयोजित की जाएगी। डॉ. मनदर्शन के साथ साइकैट्रिस्टडॉ. बी. कुमार और साइकोलॉजिस्टमुकेशपाठक बैकअप टीम में सहयोग करेंगे।
पहल का उद्देश्य जवानों को मानसिक रूप से मजबूत बनाना, तनाव को समझना और उससे निपटने के व्यवहारिक उपाय सिखाना है, ताकि वे विपरीत परिस्थितियों में भी सतर्क, संतुलित और अनुशासित रह सकें।