अयोध्या। रामनगरी में देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक डबल डेकर प्राइवेट बस हादसे का शिकार हो गई। वृंदावन से अयोध्या दर्शन के लिए आ रही यह बस रात करीब 3 बजे सड़क के गड्ढे में पलट गई। बताया गया कि बारिश के दौरान बस के शीशे पर वाइपर काम नहीं कर रहा था, जिससे ड्राइवर को आगे का रास्ता दिखाई नहीं पड़ा और बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी।
हादसे में राजस्थान के पालीरजा की गीता देवी (65), उनके देवर किशन और देवरानी दुर्गा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सात अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को क्रेन की मदद से हटवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।