Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामवई ब्लॉक के कसारी गांव में ‘दूर-दुरिया’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मवई ब्लॉक के कसारी गांव में ‘दूर-दुरिया’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन


88 महिलाओं ने की सामूहिक पूजा, मातृशक्ति के सम्मान में दिया संदेश


अयोध्या। मवई ब्लॉक के ग्राम पंचायत कसारी में गुरुवार को पारंपरिक सामूहिक दूरदुरिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। औसान माता के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

पारंपरिक वेशभूषा में सजी 11 समूहों की 88 सुहागिन महिलाओं ने एक साथ दूरदुरिया  गीत गाते हुए सामूहिक पूजा-अर्चना की। आयोजन के संयोजक अधिवक्ता दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मातृशक्ति के महत्व को रेखांकित करना और लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और श्रद्धा की भावना को मजबूत करते हैं।

मुख्य अतिथि रोली सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं, जब महिला सशक्त होती है तो पूरा समाज सशक्त होता है। उन्होंने इस कार्यक्रम को संस्कृति की जीवंत मिसाल बताया।

विशिष्ट अतिथि आलोक सिंह (रोहित) ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला पंचायत सदस्य सुमन पासवान ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में महिलाओं की भागीदारी समाज के विकास की दिशा तय करती है।

इस अवसर पर अमर तिवारी, रामकिशोर शुक्ला, नारायण बक्श सिंह, बब्बन सिंह, श्रवण सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments