Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएनटीपीसी टांडा के आरोग्यम चिकित्सालय में मनाया गया चिकित्सक दिवस

एनटीपीसी टांडा के आरोग्यम चिकित्सालय में मनाया गया चिकित्सक दिवस


अम्बेडकर नगर। एनटीपीसी टांडा के आवासीय परिसर स्थित आरोग्यम चिकित्सालय में चिकित्सकों ने ए के चट्टोपाध्याय, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी टांडा की उपस्थिति में चिकित्सक दिवस मनाया। यह दिवस प्रसिद्ध चिकित्सक डा. वी.सी.राय के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री चट्टोपाध्याय ने डा. राय के चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर श्री चट्टोपाध्याय ने सामाजिक विकास में चिकित्सकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए चिकित्सक एवं सहयोगी स्टाफ को सम्मानित कर उन्हे चिकित्सक दिवस की बधाई दी। महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) डा. उदयन तिवारी ने अपने स्वागत संबोधन में डा. राय का जीवन परिचय रखते हुए कहा कि डा. वी.सी.राय चिकित्सा क्षेत्र के स्तम्भ तो थे ही इसी के साथ प्रथम पंक्ति के समाज सेवक के रुप में जाने जाते थे। उन्होने एनटीपीसी टांडा प्रबंधन के निरंतर सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर आरोग्यम चिकित्सालय के सभी चिकित्सको को उनके निःस्वार्थ योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आयोजन में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) नील कुमार शर्मा, महाप्रबंधक (परियोजना) अतुल कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) वी.पी. दूबे, महाप्रबंधक (प्रचालन) अभय कुमार मिश्रा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजनीश कुमार खेतान, चिकित्सालय के सभी चिकित्सकगण एवं चिकित्सालय स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments