अंबेडकर नगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अशरफपुर बरवां में आयोजित स्वास्थ्य मेले के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई। मेले में तैनात चिकित्सक डॉ. लालमणि ने केवल उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर तथा फोटो खिंचवाकर औपचारिकता पूरी की और उसके बाद केंद्र से चले गए। चिकित्सक के इस रवैये से मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। मामले को अयोध्या समाचार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद विभाग हरकत में आया। इस संबंध में क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि चिकित्सक से सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अब देखना यह होगा कि विभाग इस मामले में कड़ी कार्यवाही करता है या खानापूर्ति तक ही सीमित रहता है।