Friday, August 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासड़क सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, मानक विहीन स्कूली वाहनों पर रोक...

सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, मानक विहीन स्कूली वाहनों पर रोक के निर्देश


अयोध्या। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अधिकारियों को जरूरी इंतजाम तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने पिछले और वर्तमान वर्ष में हुई सड़क दुर्घटनाओं, मृतकों व घायलों की संख्या तथा दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने एनएच-27 लखनऊ-गोरखपुर मार्ग और अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर आवश्यक स्थानों पर ओवरहेड बोर्ड और संकेतक लगाने के निर्देश दिए। इन पर मार्ग, गति सीमा, दिशा और यातायात से जुड़ी जरूरी जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने को कहा।

उन्होंने सड़कों पर खुले मैनहोल और गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बाजार क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और यातायात सुचारु रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

रामपथ और श्रीराम मंदिर तक संचालित गोल्फ कार्ट के संचालन में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित एजेंसियों और चालकों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए। वहीं जनौरा अंडरपास के पास जरूरी मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र पूरा कराने को कहा।

स्कूली वाहनों को लेकर डीएम ने सख्ती दिखाते हुए सभी वाहनों का सत्यापन शीघ्र पूरा कराने और मानकों पर खरे न उतरने वाले वाहनों का संचालन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों को ओमनी वैन और ई-रिक्शा से विद्यालय नहीं भेजा जाए। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments