Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर डीएम की समीक्षा, 1200 नियोक्ताओं को...

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर डीएम की समीक्षा, 1200 नियोक्ताओं को नोटिस के निर्देश


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ पात्र श्रमिकों तक समय से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में भविष्य निधि विभाग वाराणसी के सहायक आयुक्त दिवाकर मिश्रा, सहायक श्रमायुक्त राज बहादुर यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने ऐसे करीब 1200 नियोक्ताओं को चिन्हित कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, जो कर्मचारी भविष्य निधि अंशदान जमा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेशों की अनदेखी करने पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि योजना के तहत नियोक्ताओं को 24 माह तक तथा विनिर्माण क्षेत्र में 48 माह तक प्रतिमाह एक हजार से तीन हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है। वहीं पात्र श्रमिकों को छह माह की सदस्यता पूर्ण करने पर दो किश्तों में कुल 15 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक लाभार्थियों को आच्छादित करने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments