Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडीएम ने किया निर्माणाधीन पम्पिंग स्टेशन व आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज का निरीक्षण

डीएम ने किया निर्माणाधीन पम्पिंग स्टेशन व आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज का निरीक्षण

अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने सोहावल में निर्माणाधीन पम्पिंग स्टेशन रामनगर धौरहरा, मां कामाख्या धाम रुदौली एवं आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज हुनहुना का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्माणधीन पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण करते हुये अधिशाषी अभियन्ता बाढ़ कार्य खण्ड से अद्यतन स्थिति की जानकारी की गयी और निर्देश दिये गये कि निर्माण कार्य को गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध कार्य को पूर्ण किया जायें।
जिलाधिकारी ने नगर पंचायत मां कामाख्या घाम पहुचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और घाट का निरीक्षण करते हुये साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। अधिशाषी अभियन्ता को निर्देश दिये कि घाट की स्वच्छता बनाए रखने तथा हर 15 दिन में साफ सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने घाट की सीढ़ियों, जल स्तर, सुरक्षा बैरिकेडिंग और लाइटिंग व्यवस्था की जानकारी किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने बारात घर में पौधा रोपित किया और अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज हुनहुना मवई में बाउंड्री, बिजली कनेक्शन व गेट के बारे में जानकारी की गई तथा शीघ्र क्रियाशील कराने के निर्देश दियें। निरीक्षण में उपजिलाधिकारी रुदौली अशोक कुमार सैनी, सीओ रुदौली आशीष निगम, नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, अधिशासी अधिकारी निखिलेश मिश्रा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments