Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरडी एम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, नए वर्ष में मेहनत...

डी एम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, नए वर्ष में मेहनत व लगन से कार्य करने की कही बात

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में नव वर्ष के शुभ अवसर पर बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद वासियों तथा उपस्थित सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही साथ उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी के प्रयास से बीते साल में सीएम डैशबोर्ड जो एकीकृत पोर्टल है में जनपद की रैंकिंग ओवरऑल व विकास कार्यों में प्रथम रही है। आप सभी से अपेक्षा है कि नए वर्ष में भी मेहनत और लगन से कार्य करेंगे जिससे जनपद का इसी प्रकार स्थान प्रदेश में बना रहेगा।

      जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लोग समय से अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं को सुने और उसका गुणवत्तापूर्ण व समय से निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, समस्त खंड विकास अधिकारी, तथा अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments