Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरडीएम ने खाद-बीज भंडारों का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

डीएम ने खाद-बीज भंडारों का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी


अम्बेडकर नगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने रविवार को अकबरपुर, टांडा और रामनगर विकासखंडों में स्थित सरकारी बीज भंडारों, सहकारी समितियों तथा निजी खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय बीज भंडार अकबरपुर, टांडा, रामनगर, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के गोदाम, प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों व निजी बीज विक्रेताओं के स्टॉक, वितरण रजिस्टर और उपलब्धता की स्थिति की जांच की।

जिलाधिकारी ने मौके पर खाद और बीज की बोरियों का तौल भी कराया, जिसमें वजन सही पाया गया। निरीक्षण के दौरान किसानों को खाद व बीज का वितरण भी कराया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले निशुल्क एवं अनुदानित बीजों की जानकारी नियमित रूप से बताई जाए।

सहकारी समितियों पर रेट लिस्ट और सब्सिडी विवरण प्रदर्शित न होने पर जिलाधिकारी ने एआर कोऑपरेटिव व संबंधित सचिवों से स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं, राजकीय बीज भंडार रामनगर में भवन की छत पर गंदगी और घास उगने पर भंडार प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण में कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments