Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडीएम व एसएसपी ने किया परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण, स्वच्छता व...

डीएम व एसएसपी ने किया परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण, स्वच्छता व सुरक्षा के दिए निर्देश


अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के साथ गुरुवार को अयोध्या परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सहादतगंज, हनुमानगढ़ी, गुप्तार घाट, उदया चौराहा, राजघाट, झुनकी घाट, नया घाट, हल्कारा का पुरवा, चूड़ामणि चौराहा, सूर्यकुंड, जनौरा ओवरब्रिज, नाका हनुमानगढ़ी और मोदहा ओवरब्रिज समेत पूरे मार्ग का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था, सड़क की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालयों की दशा और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि परिक्रमा मार्ग पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जहां भी सड़क क्षतिग्रस्त है, उसकी मरम्मत तत्काल कराई जाए। उन्होंने नगर निगम को मार्ग के दोनों ओर पर्याप्त संख्या में डस्टबिन लगाने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिक्रमा मार्ग के सभी क्षेत्रों में कार्यशील स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं ताकि श्रद्धालुओं को रात में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था के लिए वाटर प्वाइंट स्थापित करने पर भी बल दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments