Tuesday, April 22, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरथाना समाधान दिवस में अचानक पहुंचे डीएम व एस पी दस मामलों...

थाना समाधान दिवस में अचानक पहुंचे डीएम व एस पी दस मामलों का त्वरित कराया निस्तारण


बसखारी अंबेडकर नगर। बसखारी थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में अचानक जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पहुंच कर समाधान दिवस में आये हुए 25 मामलों में से 10 का त्वरित निस्तारण करते हुए 15 मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया।हालांकि समाधान दिवस में अचानक जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के पहुंचने से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। शनिवार को बसखारी थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। जिसमें कुल 25 मामले आए हुए थे। मामलों का निस्तारण करने में थाना अध्यक्ष जेपी सिंह व राजस्व विभाग के कई अधिकारी लगे हुए थे कि अचानक जिला अधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिन्हा समाधान दिवस में पहुंच गए। अचानक जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान के पहुंचने पर थाना परिसर में हड़कंप मच गया। समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस में आए हुए सभी मामलों को स्वयं संज्ञान में लिया। जिसमें से 10 मामलों का त्वरित निस्तारण करते हुए 15 मामले,जो जमीन से जुड़े हुए मामले बताई जा रहे हैं।उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारी को  निर्देशित किया।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments