Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर टेट परीक्षा के दूसरे दिन डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, दोनों पालियों की...

टेट परीक्षा के दूसरे दिन डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

0

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा  के दूसरे दिन शुक्रवार को जिले के सभी 12 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

डीएम और एसपी ने सर्वोदय इंटर कॉलेज, कोटवा मुहम्मदपुर तथा बीएन इंटर कॉलेज, अकबरपुर समेत कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, पहचान सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को शासन के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रशासन के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं और दोनों पालियों की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version