Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअपनी मांगो को लेकर कांग्रेस से जुड़े दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन

अपनी मांगो को लेकर कांग्रेस से जुड़े दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन

अयोध्या। शहर के सिविल लाइन स्थित तिकोनिया पार्क में कांग्रेस के निशक्तजन प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजकुमार राजभर के नेतृत्व में 2 दर्जन से अधिक दिव्यांग कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सदर इंदुभूषण को सौंपा। इनकी प्रमुख मांग दिव्यांगों को मुख्यमंत्री आवास और शौचालय दिया जाय, विकासभवन में दिव्यांग जनों के साथ धाँधली न हो। जय भोले सेवा समिति के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास कुशवाहा ने बताया कि सभी विभागों में दिव्यांगों को परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा है। विकास भवन के अधिकारी प्रत्येक कार्य के लिए कई बार चककर लगवाते है। दिव्यांग जन कल्याण कार्यालय में धांधली होती है अधिकतर दिव्यांग पेंसन ऑनलाइन आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाता है। दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने में बड़ी मसक्कत करनी पड़ती है कई बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है डॉक्टर और कर्मचारी परेशान करते है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments