Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागैस सिलेण्डर की आरती करके दिव्यांग सपा नेता ने जताया विरोध

गैस सिलेण्डर की आरती करके दिव्यांग सपा नेता ने जताया विरोध

अयोध्या। गैस सिलेण्डर मूल्य वृद्धि पर ग्रामीणों के साथ सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने गैस सिलेंडर की आरती उतारकर विरोध जताया। विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के पिपरी जलालपुर निषाद बस्ती में गैस सिलेंडर की आरती का आयोजन किया गया। पंडित समरजीत ने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है। तब से लगातार गैस सिलेंडर के साथ-साथ खाद्य पदार्थों का बेतहाशा मूल्य बढ़ाकर देश की जनता को भुखमरी की कगार पर पहुंचाने का काम किया है।
उन्होने बताया कि जहां एक तरफ घर-घर गैस सिलेंडर देकर देश की जनता को मुंगेरीलाल के सपने दिखाए वही आज गैस मूल्य वृद्धि करके गरीब लोगों के घरों के चूल्हे बुझाए जा रहे हैं। सत्ता किंग लाइक आ रहे लोगों को अब गरीबों का ख्याल नहीं रहा ना उनकी रोजी-रोटी का ख्याल रहा, ना रोजगार देने का ख्याल रहा, ना शिक्षा देने का ख्याल रहा, ना सरकार को स्वास्थ्य व्यवस्था का ख्याल रहा केवल भाजपा सरकार को महंगाई बढ़ाने का ख्याल रहता है। उसके बाद समाज और जनता के साथ क्या हो रहा है। क्या नहीं हो रहा है। इससे सरकार को कोई मतलब नहीं है। जैसे अंग्रेजों ने जनता के साथ किया था आज वही रास्ते पर जनता के साथ भाजपा सरकार कर रही है। यही हमारे देश की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।कार्यक्रम में राजित राम निषाद, अर्जुन निषाद, पंकज कुमार, छोटेलाल बर्मा, मूलचंद यादव, अनिरुद्ध सिंह, ननकऊ कोरी, सत्यम पांडे मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments