Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबस के किराये में वृद्धि के विरोध में दिव्यांग सपा नेता ने...

बस के किराये में वृद्धि के विरोध में दिव्यांग सपा नेता ने भीख मांगकर किया प्रदर्शन

अयोध्या। परिवहन विभाग द्वारा बढ़ाए गए बसों के दामो को लेकर अयोध्या के दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत ने भीख मांगने का अनोखा प्रदर्शन रोडवेज बस स्टॉप के बाहर जमीन पर बैठकर किया। पंडित समरजीत ने अपने हाथों में कटोरा लेकर लोगों से भीख मांगी।
पंडित समरजीत ने कहा कि भाजपा सरकार ने लगातार महंगाई बढ़ाकर आम जनता को त्रस्त कर दिया है। परिवहन विभाग का 25 से 30 पर्सेंट किराया बढ़ा दिया गया है। जिससे गरीब जनता को सफर करना दुश्वार हो गया है। इसलिए हम रोडवेज पर बैठकर आम जनता से भीख मांगने का काम किया है क्योंकि परिवहन विभाग का भाड़ा देने में आम जनता परेशान है। इसलिए भीख मांग कर हम परिवहन विभाग को देने का काम करेंगे जिससे आम जनता पर महंगाई की मांग ना पड़ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments