Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामण्डलायुक्त ने किया नगर निगम का निरीक्षण

मण्डलायुक्त ने किया नगर निगम का निरीक्षण

अयोध्या । मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने नगर आयुक्त विशाल सिंह के साथ अयोध्या नगर निगम परिसर में विभिन्न कंपनियों के बायो टॉयलेटो के सैंपल व नगर निगम परिसर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने परिसर को साफ सुथरा रखने और परिसर में पड़े स्क्रैप आदि की नियमानुसार नीलामी करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर के समीप स्थित डीवर्स क्लब का भी अवलोकन किया। सचिव डीवर्स क्लब को अच्छे आर्किटेक्ट से डिजाइन करवा के परिसर में स्वीमिंग पूल सहित अन्य सुविधाएं विकसित करने के लिए कहा। अन्त मे मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त के साथ रिकाबगंज स्थित नरेन्द्रालय का निरीक्षण किया। उन्होंने नरेन्द्रालय के जीर्णोद्धार में सभी व्यवस्थाओ को ध्यान में रखते हुए कार्य करवाने तथा परिसर की जीर्णशीर्ण आकृतियों को ढहा कर बेहतर ढंग से लैंडस्केपिंग करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त सहित अन्य नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments