Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध आगमन पथ व क्षीर सागर पथ का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

अवध आगमन पथ व क्षीर सागर पथ का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण


◆ अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से राम पथ को जोड़ेगे दोनों पथ


◆ 300 मी फोन लेन का अवध आगमन तथा 400 मी फोर लेन का है क्षीर सागर पथ


अयोध्या। अवध आगमन पथ व क्षीर सागर पथ में कराये जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने किया। दोनो पथ अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से रामपथ को जोडे़गे। इस दौरान उन्होंने प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को पथ में शेष बचे कार्यो को तीव्र गति तथा पूर्ण गुणवत्ता के साथ बनाया जाय।

                  अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के प्रमुख मार्ग राम पथ से जोड़ने के लिए दो प्रमुख पथों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें 300 मीटर लम्बे फोर लेन अवध आगमन पथ तथा 400 मीटर लम्बे फोर लेन क्षीर सागर पथ शामिल है। जिनकी कुल लागत 37 करोड़ से अधिक है। अधिशाषी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड द्वारा बताया गया कि अवध आगमन पथ में ड्रेन डक्ट सहित अन्य कार्यो को पूरा कर लिया गया है। शेष बचे कार्यो को शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा। क्षीर सागर पथ के कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय अंतर्गत पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

इसके पहले मण्डलायुक्त ने हनुमानगढ़ी के सामने स्थित राजद्वार पार्क का निरीक्षण उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण के साथ किया। उन्होंने इस दौरान उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण से कहा कि इस पार्क की महत्ता को देखते हुये इसमें आवश्यक जन सुविधाओं को विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया जाय। जिसमें सभी आवश्यक जन सुविधाओं के साथ बेहतर लाइटिंग व कैफेटेरिया भी हों। जिससे मंदिर आने वाले श्रद्वालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान किया जा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments