Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामुख्य सचिव के अयोध्या भ्रमण कार्यक्रम को लेकर मण्डलायुक्त व डीएम ने...

मुख्य सचिव के अयोध्या भ्रमण कार्यक्रम को लेकर मण्डलायुक्त व डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

अयोध्या। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन दुर्गा शंकर मिश्र के प्रस्तावित अयोध्या भ्रमण के दृस्टिगत मण्डलायुक्त गौरव दयाल व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने संयुक्त रूप से अयोध्या धाम में चल रही निर्माण की परियोजनाओं का सम्बंधित विभागों के उच्चाधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। दोनो अधिकारियों के द्वारा गुप्तारघाट के फेज-1, फेज-2 एवं फेज-3 विकास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ सम्बंधित अधिकारियों को सम्पूर्ण क्षेत्र की साफ सफाई अच्छी तरह से कराने के निर्देश दिये। दोनों अधिकारियों द्वारा निर्माणधीन रामपथ, भक्तिपथ जन्मभूमि पथ का भी चल रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त अधिकारी द्वय द्वारा निर्माणाधीन विभिन्न मल्टी लेबल पार्किंग स्थलों एवम सूर्यकुंड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के आयुक्त द्वारा अयोध्या विकास प्राधिकरण सभागार में सम्बंधित अधिकारियों, कार्यदायी संस्थाओं एवं परियोजनाओं से जुड़े संस्थाओं के साथ बैठक कर प्रत्येक परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा मुख्य सचिव के भ्रमण संबधित सभी तैयारियो को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments