Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासैकड़ो समर्थकों के साथ जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान सिंह भाजपा में शामिल

सैकड़ो समर्थकों के साथ जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान सिंह भाजपा में शामिल

अयोध्या। जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान सिंह सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पार्टी में शामिल कराया। चन्द्रभान सिंह ने निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य सोहवल द्वितीय से 2500 वोटों का चुनाव जीता था। इससे पहले दो बार वह जिला पंचायत सदस्य रह चुके है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भी उन्होने भाजपा का समर्थन किया था। चन्द्रभान सिंह की बीकापुर विधानसभा में अच्छी पकड़ बताई जा रही है। कोविड काल के दौरान उनके द्वारा जरुरमंदों की सेवा लोगो के बीच चर्चा का विषय रही थी।
जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान सिंह ने कहा कि बिना भेदभाव के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की नीति ने प्रभावित किया है। यूपी की सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा का अहसास कराया है। आज प्रदेश में कानून की सरकार चल रही है। गुण्डे माफियाओं का अस्तित्व ही समाप्त होने की कगार पर है। भाजपा में शामिल होने के बाद निकाय चुनाव में पार्टी को विजय दिलाना प्राथमिकता होगी। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के विचारधारा से समाज का प्रत्येक व्यक्ति खुद को जोड़कर देख रहा है। भाजपा सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी तथा सर्वसमावेशी के रुप में आज एक उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। जिसका परिणाम है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। चन्द्रभान सिंह के भाजपा में शामिल होने पर सांसद लल्लू सिंह, निर्वतमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अवधेश पाण्डेय बादल, राघवेन्द्र पाण्डेय, इंजीनियर रणवीर सिंह, इन्द्रभान सिंह, राधेश्याम त्यागी, जितेन्द्र दूबे मिंटू प्रधान, सुनील तिवारी शास्त्री ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments