Wednesday, July 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी सख्त, लगाई कड़ी फटकार

निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी सख्त, लगाई कड़ी फटकार


अयोध्या । जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण एवं विस्तारीकरण तथा नाले व रोड निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने चैनेज-0.200, 1.000, 5.300, 6.900 एवं 11.900 का स्थलीय निरीक्षण के दौरान उक्त चैनेजों पर कार्य की प्रगति अत्यन्त धीमी मिली। मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति भी धीमी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए अधिशासी अभियन्ता एवं निर्माणकर्ता फर्म को निर्देशित किया है कि कार्य की महत्ता देखते हुए कार्य को मानकों के अनुरूप ससमय निर्माण कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि किसी भी विषम परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 04, दर्शन नगर क्रॉसिंग, फतेहपुर क्रासिंग, मुरावन टोला रामनगर व चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में खण्ड के शशि भूषण सिंह, पूर्ण कुमार रस्तोगी, अखिल वर्मा, विपिन कुशवाहा, सहायक अभियन्ता एवं निर्माणकर्ता फर्म के वीरेश सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments