Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअमीनपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए जिलाधिकारी

अमीनपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए जिलाधिकारी

अंबेडकर नगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में निरंतर चल रही है, यह यात्रा नगरी क्षेत्र में भी प्रारंभ हो गई है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंर्तगत  सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया।कार्यक्रम के दौरान  विकसित भारत का शपथ दिलाया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत पीएम शहरी आवास का चाभी वितरण, पीएम स्वनिधि के अंर्तगत चेक वितरण, लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड,तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन किया गया।

सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र वंचित व्यक्तियों को दिलाया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद अंबेडकर नगर के 7 विकास खण्डों के 16 ग्राम पंचायतो मानिकपुर,सिसवा  (ब्लॉक अकबरपुर), अमीनपुर , काज़ीपुर (ब्लॉक टांडा), भौरा, परमेश्वरपुर (ब्लाक रामनगर), कोडरा, यरकी (ब्लाक कटेहरी), सल्लाहपुर अकबालपुर, महेशपुर नेमपुर (ब्लॉक जलालपुर)  अरूसाआजमपुर, कोडरा, हरसमहार, मेढीसुलेमपुर (ब्लाक बसखारी), भदया,दुर्गेजीतपुर (ब्लॉक जहांगीरगंज) में कार्यक्रम आयोजित की गई। विकासखंड टांडा के उच्च प्राथमिक विद्यालय अमीनपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

       विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 15 नवम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक किया जा रहा है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनपद में संचालित प्रमुख योजनाओं का लाभ, वंचित लाभार्थियों, खास तौर से असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचें तथा स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिये आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधायें, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाओं जैसी प्रमुख योजनाओं का संतृप्तीकरण हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, खंड विकास अधिकारी टांडा अनुराग सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह तथा अन्य लोग मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments