Tuesday, July 21, 2026
HomeNewsमंगलवार को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री

मंगलवार को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री


◆ 11 बजे पहुंचेंगे अयोध्या एयर पोर्ट


अयोध्या । श्री रामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी के कार्यो की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 जनवरी को अयोध्या भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री लगभग 11 बजे राजकीय वायुयान से अयोध्या एयरपोर्ट पर आयेंगे तत्पश्चात हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि परिसर के अलावा अमानीगंज जलकल परिसर, पुलिस कन्ट्रोल रूम, लता मंगेशकर चौक, नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन टेन्ट सिटी का निरीक्षण आदि के अलावा आयुक्त कार्यालय में लगभग 2 बजे से विकास कार्यो कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। उसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अगले चरण में संतों के साथ भी बैठक करेंगे। इसके बाद लखनऊ के लिए अयोध्या हवाई अड्डा से प्रस्थान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments