Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशिव शक्ति होलसेल बाजार का जिलाधिकारी ने किया शिलान्यास

शिव शक्ति होलसेल बाजार का जिलाधिकारी ने किया शिलान्यास


अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा टांडा में शिव शक्ति होलसेल बाजार का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री के विजन उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर  इकोनामी बनाने के क्रम में ग्लोबल इन्वेस्टर समिति के परिपेक्ष में टांडा में शिव शक्ति होलसेल बाजार निदेशक अनीता अग्रवाल पत्नी संतोष अग्रवाल द्वारा रुपए 10 करोड़ का एम ओ यू किया गया था, जिसमें गुरूवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया, जिसका उद्देश्य रेडीमेड गारमेण्ट, होजरी निर्माण के साथ-साथ ट्रेडिंग का व्यापार किया जाएगा । जिसमें लगभग 50 रोजगार प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 250 से अधिक रोजगार सृजन किया जाएगा। इससे टांडा के लोगों को रोजगार दिया जाएगा तथा उत्पादन का निर्यात भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी टांडा, पुलिस क्षेत्रा अधिकारी टांडा, डीसी डीआईसी, ए एम डी आई सी,  टांडा के सम्मानित व्यापारी व उद्यमी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments