अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा तहसील अकबरपुर के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय विजय गांव में हो रहे बच्चों के वैक्सीनेशन अभियान का निरीक्षण किया गया। चिकित्सक द्वारा अवगत कराया गया कि बच्चों को ईसीबी, पोलियो का टीका, हेपिटाइटिक्स बी, पेंटा, आईएफडी तथा आदि टीका लगाया जा रहा है तथा पोलियो ड्राप भी पिलाया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं उपस्थित बच्चों को चिम्मच से विटामिन ए का घोल पिलाया गया और उपस्थित बच्चों को चॉकलेट वितरित किया गया।
