Monday, September 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने स्कूल प्रबंधकों के साथ की बैठक, वाहनों को शत प्रतिशत...

जिलाधिकारी ने स्कूल प्रबंधकों के साथ की बैठक, वाहनों को शत प्रतिशत उपलब्ध कराने का दिया निर्देश


अंबेडकर नगर। आसन्न लोकसभा चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु स्कूली वाहन, प्राइवेट बसों की शत प्रतिशत उपलब्धता के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विद्यालय प्रबंधक/ संचालक की बैठक आयोजित किया गया। निर्वाचन संबंधी अभी तक की तैयारियो के बारे में एआरटीओ द्वारा बिदुवार अवगत कराया गया कि अधिग्रहित किए गए सभी वाहनों की तामीला वाहन स्वामियों को शत प्रतिशत करा दी गई है। वाहन अधिग्रहण आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि गाड़ी न उपलब्ध कराने, अच्छी हालत या समय से न उपलब्ध कराने तथा आदेश का उल्लंघन दंडनीय अपराध है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 167 (क) के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित प्राधिकारियों से निर्वाचन में अपना सहयोग देने के लिए कहा गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिन वाहनों के फिटनेस न हुए हो अथवा आगामी कुछ दिनों में समाप्त हो रहे हो वे सभी लोग अपने वाहनों का फिटनेस व अन्य कमियों को समय से दूर कर लें, जिससे मतदान में अपना वाहन दिए गए समय में उपलब्ध करा सकें। बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.सदानंद गुप्ता , अपर पुलिस अधीक्षक,उप जिलाधिकारी,क्षेत्राधिकारी, एआरटीओ, जिला सूचना अधिकारी तथा अन्य लोग मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments