Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमतदाता जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी ने किया रवाना

मतदाता जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी ने किया रवाना


अंबेडकर नगर । विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा उप जिलाधिकारी जलालपुर तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता बैन तहसील जलालपुर परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा आम जनमानस से अपील किया गया कि एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके/ रहे हैं या छूट गए हैं और उनका नाम निर्वाचक नामावली में नहीं है, ऐसे पात्र पुरुष /महिला मतदाता अधिक से अधिक वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments