Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन को जिलाधिकारी ने किया रवाना

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन को जिलाधिकारी ने किया रवाना

अयोध्या। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रचार वाहन को जिलाधिकारी नितीश कुमार एवं डा0 संजय कुमार त्रिपाठी उप कृषि निदेशक अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन किसानों फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक करेगा।

 जिलाधिकारी ने बताया कि प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों यथा विकासखंडो में जाकर किसानों को फसल बीमा योजना के बारे में जागरूक करेगा। उन्होंने बताया कि समस्त विकास खंडों में वर्ष 2023 से 2026 के खरीफ एवं रबी मौसम में क्रमशः धान एवं गेहूं की फसल को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए अधिसूचित किया गया है। धान में 1704 रुपए प्रति हे0 व गेहूं में 1167 रुपए प्रति हे0 कृषक अंश बीमा प्रीमियम है। बीमा कराने कि अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के खरीफ व रबी मौसम में पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना खरीफ सीजन में लागू है। खरीफ सीजन में केला पर फसल बीमा विकासखंड सोहावल, रुदौली, मया बाजार, पूरा बाजार, बीकापुर व तारुन में लागू है। केला पर 7500 रुपए प्रति हे. कृषक अंश बीमा प्रीमियम है। 31 जुलाई अंतिम तिथि है। रबी सीजन में आम विकासखंड मसौधा, सोहावल, मयाबाजार में लागू है। आम पर 3500 रुपए प्रति हे0, कृषक अंश बीमा प्रीमियम है। 15 दिसंबर अंतिम तिथि है। उन्होंने कहा कि बीमा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए अधिकृत इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लि. के जिला प्रबंधक से संपर्क कर किसान फसल बीमा करा सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments