Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकम वसूली पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी 

कम वसूली पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी 

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। बैठक में कर करेत्तर एवं राजस्व संग्रह, भू राजस्व, वाणिज्य कर, स्टांप देय, व्यापार कर, बैंक देय, रॉयल्टी,आबकारी, परिवहन, विद्युत देय आदि जून माह की समीक्षा किया गया। बैठक के दौरान विद्युत विभाग, वाणिज्य कर विभाग, आबकारी विभाग की लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम पाई गई। जिस पर संबंधित विभाग को जिलाधिकारी द्वारा कड़े निर्देश दिया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली में तेजी लाया जाय।अन्यथा की दशा में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/नायब तहसीलदार को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक माह लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की जाए।इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आम जनमानस के साथ संवेदनशीलता का व्यवहार करें।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी/ तहसीलदार/ नायब तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि अपने कोर्ट पर नियमित रूप से सुनवाई किया जाए।जिससे लम्बित मुकदमों का ज्यादा से ज्यादा यथा शीघ्र निस्तारण हो सके। साथ ही साथ धारा 24 के लम्बित मुकदमों का निस्तारण समय से किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारी/ तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि आइजीआरएस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए।

     बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारी/ तहसीलदार/ नायब तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक प्रत्येक दिन जनता दर्शन की सुनवाई किया जाए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ.सदानंद गुप्ता, मुख्य कोषाधिकारी जगरोपन राम,अपर उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता, समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/नायब तहसीलदार, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी तथा राजस्व विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments