Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिःशुल्क पापकान मेकिंग मशीन हेतु भुर्जी जाति के कारीगर कर सकते है...

निःशुल्क पापकान मेकिंग मशीन हेतु भुर्जी जाति के कारीगर कर सकते है आवेदन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आधुनिक पॉपकार्न मेकिंग मशीन हेतु पिछडा़ वर्ग के भुर्जी जाति के परम्परागत स्वरोजगार में रूचि रखने वाले कुशल कारीगरों को निःशुल्क वितरण हेतु आवेदन पत्र 20 जुलाई तक आमंत्रित किये जाते हैं। अभ्यर्थी अपना आवेदन विभागीय वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन सेवाओं के अन्तर्गत टूल किट पंजीकण कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर इच्छुक अभ्यर्थी अपना आधार, पैन, शिक्षा, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ कार्यालय कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, निकट देवकाली मंदिर अयोध्या सम्पर्क कर अपना आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थियों का चयन विभाग से गठित चयन कमेटी द्वारा किया जायेगा, जिसकी तिथि निर्धारित होने पर अभ्यर्थियों को अवगत कराया जायेगा तथा साक्षात्कार में स्वयं भाग लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए विभाग द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा। उक्त जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अयोध्या ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments