Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने दिलाई सड़क सुरक्षा शपथ

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने दिलाई सड़क सुरक्षा शपथ

अंबेडकर नगर, 9 दिसम्बर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा शपथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार कनौजिया,अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ वैभव शर्मा, जिला विकास अधिकारी बिरेंद्र सिंह, अपर उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता, ए आर टी ओ, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश कुमार तथा कलेक्ट्रेट के अधिकारी /कर्मचारी की उपस्थिति में दिलाया गया। शपथ में कहा गया कि सडक पर सदैव यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा सुरक्षित यात्रा हेतु सदैव दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को बी आई एस मानक वाले हेलमेट अवश्य पहनेंगे व पहनायेंगे। चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगायेगें। लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे। तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलायेंगे गलत दिशा में वाहन नहीं चलायेंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे। शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएंगे। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे। घर पर बच्चे इंतजार कर रहे है अतः मैं सदैव सुरक्षित व सावधानी से वाहन चलाऊँगा। इसी प्रकार से सड़क सुरक्षा शपथ जनपद के अन्य कार्यालयों में भी दिलाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments