Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला जज तथा जिलाधिकारी ने किया मण्डलीय कारागार का निरीक्षण

जिला जज तथा जिलाधिकारी ने किया मण्डलीय कारागार का निरीक्षण


अयोध्या । जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी नितीश कुमार ने सीजेएम प्रशांत शुक्ला, एडीजी शैलेन्द्र कुमार यादव, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह के साथ जिला कारागार अयोध्या का त्रैमासिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पाकशाला, चिकित्सालय, किशोर बैरक सहित अन्य बैरकों व परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था आदि का जायजा लिया। इस दौरान सब कुछ ठीक पाया गया। अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों में कैदियों की स्थिति, कैदियों के बेल की स्थिति की जानकारी ली गयी। साफ-सफाई व्यवस्था और बेहतर करने को कहा गया। चिकित्सालय में उपस्थित चिकित्सक ने बताया कि सभी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध  हैं। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments