Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा गावों में जाकर मतदाताओं को दिया आमंत्रण पत्र

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा गावों में जाकर मतदाताओं को दिया आमंत्रण पत्र


अंबेडकर नगर। शुक्रवार जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह द्वारा विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर के पसियापारा , ग्राम सैदपुर में मतदाताओ को सपरिवार मतदान करने हेतु आमंत्रण पत्र वितरण किया गया।  उन्होंने वृद्ध ,युवा एवं अन्य मतदाताओ को  पारंपरिक आमंत्रण दिया  एव रोली, चंदन, पीला अक्षत,फूल – माला, प्रसाद सहित आमंत्रण पत्र देकर लोकतंत्र के इस महायज्ञ में वोट रूपी/ मतदान रूपी आहुति डालने के लिए पूरे विधि विधान से आमंत्रित किया गया है । उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि 25 मई को अधिक से अधिक संख्या में अपने बूथों पर उपस्थित होकर इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद वासियों को अपने मतदेय स्थल पर मतदान कर लोकतंत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित  करने हेतु आमंत्रित किया है। इस प्रकार के आयोजन से वृद्ध ,युवा एवं महिलाओं में भी एक अलग उत्साह दिखाई पड़ा तथा लोगों ने मतदान में प्रतिभा करने का विश्वास दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments