Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगंगा दशहरा और बकरीद को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी...

गंगा दशहरा और बकरीद को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने किया प्रमुख स्थलों का निरीक्षण व फ्लैग मार्च

अंबेडकरनगर। जनपद में आगामी पर्वों—गंगा दशहरा व बकरीद—को लेकर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने संयुक्त रूप से विकासखंड टांडा स्थित हनुमानगढ़ी, महदेवा घाट, घंटाघर चौक, आलापुर में चाहोडा घाट समेत कई प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई, विद्युत, जल सुरक्षा, यातायात एवं कानून व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।

घंटाघर चौक से जुबेर चौराहे तक जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। इस फ्लैग मार्च के माध्यम से जिले में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया गया और जनता को आश्वस्त किया गया कि पर्वों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंगा दशहरा पर घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जनपद के समस्त 23 घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं जल सुरक्षा के उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी घाटों पर आवश्यकतानुसार गोताखोर, लाइफ जैकेट व चिकित्सकीय सहायता की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी थाना प्रभारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को सतर्क रहने तथा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी टांडा, तहसीलदार टांडा, खंड विकास अधिकारी टांडा, संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments