Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसरकार की उपलब्धियों का वितरित किया गया पत्रक 

सरकार की उपलब्धियों का वितरित किया गया पत्रक 

जलालपुर अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाईयों द्वारा लगातार घर घर संपर्क और  समर्थन  अभियान  के तहत मंगलवार को भाजपा नेत्री किरन पांडे के नेतृत्व में शक्ति केंद्र नगपुर प्रथम एवं कोटवा में विभिन्न बूथों पर सघन जनसंपर्क किया गया। विधानसभा मीडिया सहसंयोजक विकाश निषाद,शक्ति केंद्र प्रमुख दीपक अग्रहरी ,राजाराम प्रजापति, शिवम अग्रहरि  के संग संभ्रांत व्यक्तियों से जनसंपर्क करके केंद्र सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों का पत्रक देते हुए केंद्र में पुनः मोदी सरकार बनाने की अपील की गया। इस दौरान पार्टी कार्यकताओं द्वारा लोगों से मिस्ड कॉल कराया और प्राप्त लिंक को भरवाने का भी कार्य किया। किरन पांडे ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के लक्ष्य के साथ काम करते हुए प्रधानमंत्री ने विकासोन्मुखी और भ्रष्टाचार मुक्त देश का सपना देखा है। उनके नेतृत्व में आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री घरकुल योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना जैसी कई योजनाएं लागू की गई हैं। उनके कार्यकाल में देश ने वैश्विक स्तर पर सम्मानजनक स्थान प्राप्त की है।इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष सुभाष सोनी समेत आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments