Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बरसाइत गांव में होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद, 29 लोग शांति...

बरसाइत गांव में होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद, 29 लोग शांति भंग की आशंका में पाबंद

0
6
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर। बरसाइत गांव में होलिका दहन स्थल को लेकर दो पक्षों के बीच चल रही रंजिश को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। कोतवाली जलालपुर की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने दोनों पक्षों के 29 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया है।

बताया जाता है कि गांव में होलिका दहन स्थल को लेकर अनिल कुमार पक्ष और सुशील कुमार पक्ष के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। आगामी होली पर्व को देखते हुए दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनने लगी थी, जिससे किसी भी समय विवाद बढ़ने और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका जताई जा रही थी।

इस मामले में थाना प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर उपजिलाधिकारी न्यायालय की ओर से दोनों पक्षों के कुल 29 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद करते हुए नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी होने के बाद गांव के लोगों में रोष व्याप्त हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को विवाद का स्थायी समाधान निकालना चाहिए था, लेकिन समस्या का निस्तारण करने के बजाय पुलिस व राजस्व विभाग ग्रामीणों को पाबंद कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि होलिका दहन स्थल को लेकर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे इस वर्ष गांव में होलिका दहन नहीं करेंगे।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने बताया कि बरसाइत गांव में अनिल कुमार आदि व सुशील कुमार आदि के बीच होली त्योहार व होलिका दहन को लेकर आमादा फौजदारी की स्थिति बन गई थी, जिससे शांति भंग होने की प्रबल संभावना थी। उन्होंने बताया कि कोतवाली जलालपुर की रिपोर्ट के आधार पर एहतियातन कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के लोगों को पाबंद किया गया है, ताकि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here