Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों पर समाधान दिवस में 49 मामलों के...

मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों पर समाधान दिवस में 49 मामलों के सापेक्ष 7 का निस्तारण

मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों कुमारगंज, खंडासा और इनायतनगर पर आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 49 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। जिनमें से 7 मामलों का निस्तारण तत्काल मौके पर ही थाना प्रभारियों द्वारा करा दिया गया। शनिवार को कुमारगंज थाने पर प्रभारी निरीक्षक शिव बालक की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 6 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। जिनमें एक शिकायत का निस्तारण मौके पर करा दिया गया। इनायत नगर थाने पर तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 32 लोगों ने अपनी शिकायते पेश की। जिनमें से 5 मामलो का तहसीलदार द्वारा तत्काल मौके पर निस्तारण करा दिया गया। इसके अलावा खंडासा थाना पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस मेे थाना क्षेत्र से 11 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। जिनमे एक मामले का निस्तारण थानाध्यक्ष द्वारा करा दिया गया। थाना समाधान दिवस में प्रस्तुत राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित जिन मामलों का त्वरित निस्तारण नहींं हो सका उन्हेंं निस्तारित किए जाने हेतु राजस्व एवं पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीमें गठित कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments