Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों के समाधान दिवस में 49 मामलों के...

मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों के समाधान दिवस में 49 मामलों के सापेक्ष 05 का निस्तारण


◆ अव्यवस्थाओं के बीच इनायत नगर थाने पर आयोजित हुआ समाधान दिवस


◆ एसपीआरए के निरीक्षण को लेकर व्यवस्था में लगे रहे इनायत नगर थाने के पुलिसकर्मी


मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर सर्किल के तीन थाने कुमारगंज, खंडासा और इनायतनगर का समाधान दिवस इनायत नगर थाने पर आयोजित हुआ। आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 49 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। जिनमें मात्र 05 मामले का निस्तारण तत्काल मौके पर ही पुलिस अधिकारियों द्वारा करा दिया गया।
शनिवार को कुमारगंज थाने पर थाना अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 16 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। जिनमें 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
इनायत नगर थाने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष मिश्रा एवं तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में भारी अव्यवस्थाओं के बीच आयोजित थाना समाधान दिवस में 18 लोगों ने अपनी शिकायते पेश की। जिनमें से मौके पर एक मामले का निस्तारण कराया गया। समाधान दिवस में आए राजस्व कर्मियों तथा शिकायत कर्ताओं को बैठने के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई। जिसके चलते उन्हें थाना परिसर में इधर से उधर समय बिताना पड़ा। एसपीआरए द्वारा थाने का मुआयना करने की तैयारी को लेकर प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष मिश्रा थाना परिसर में व्यवस्थाएं देखते नजर आए।
खंडासा थाना पर एसडीएम मिल्कीपुर अमित कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस मे थाना क्षेत्र से 15 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। जिनमें 02 मामले का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। थाना समाधान दिवस में प्रस्तुत राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित जिन मामलों का त्वरित निस्तारण नहींं हो सका उन्हें निस्तारित किए जाने हेतु राजस्व एवं पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीमें गठित कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments