Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों पर समाधान दिवस में पेश 25 मामलों...

मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों पर समाधान दिवस में पेश 25 मामलों के सापेक्ष 01 का निस्तारण

मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों कुमारगंज, खंडासा और इनायतनगर पर आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 25 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। जिनमें से 01 मामले का निस्तारण तत्काल मौके पर ही थाना प्रभारियों द्वारा करा दिया गया। शनिवार को कुमारगंज थाने पर एसडीएम अमित कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 5 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। जिनमें एक भी शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। इनायत नगर थाने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 6 लोगों ने अपनी शिकायते पेश की। जिनमें से मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ। इसके अलावा खंडासा थाना पर तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस मे थाना क्षेत्र से 14 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। जिनमें एक मामले का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। थाना समाधान दिवस में प्रस्तुत राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित जिन मामलों का त्वरित निस्तारण नहींं हो सका उन्हें निस्तारित किए जाने हेतु राजस्व एवं पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीमें गठित कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments